Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर में रेलवे की जमीन पर बने अतिक्रमण क्षेत्र में हंगामा, मारपीट के बाद दुकानों में तोड़फोड़
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आदित्यपुर में रेलवे की जमीन पर बने अतिक्रमण क्षेत्र में हंगामा, मारपीट के बाद दुकानों में तोड़फोड़

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदित्यपुर में रेलवे की जमीन पर बने अतिक्रमण क्षेत्र में हंगामा, मारपीट के बाद दुकानों में तोड़फोड़

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आदित्यपुर। आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर-4 स्थित रेलवे की जमीन पर बने अस्थायी अतिक्रमण वाले इलाके में बीती रात जमकर हंगामा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो-तीन युवकों के बीच किसी बात को लेकर पहले मारपीट हुई, जिसके बाद फुटपाथ पर बनी कुछ अस्थायी दुकानों में तोड़फोड़ की गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है।
    घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाद के बाद उपद्रवियों ने कई अस्थायी दुकानों को निशाना बनाया, जिससे दुकानदारों को नुकसान पहुंचा।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रपति के पूर्व निर्धारित दौरे के दौरान चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के समय तत्कालीन थाना प्रभारी संजीव सिंह ने सख्ती दिखाते हुए रेलवे और सड़क किनारे दोबारा अतिक्रमण नहीं होने देने के लिए प्रभावी कार्रवाई की थी। उनके कार्यकाल में आदित्यपुर कॉलोनी और मुख्य सड़कों से काफी हद तक अतिक्रमण हट गया था।
    हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनके तबादले के बाद धीरे-धीरे फिर से रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे बढ़ने लगे। वर्तमान में रेलवे की भूमि पर अस्थायी दुकानें और अन्य व्यवसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। लोगों का यह भी आरोप है कि अतिक्रमणकारियों ने रेलवे की बाउंड्री वॉल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है, लेकिन इस पर रेल प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
    घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और रेलवे की जमीन पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने रेलवे और जिला प्रशासन से संयुक्त अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    फिलहाल इस मामले में पुलिस या रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो-ओलीडीह में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के औजार और सामान बरामद

    Related Posts

    मानगो-ओलीडीह में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के औजार और सामान बरामद

    July 16, 2026

    केस वापस लेने का दबाव! पीड़ित के घर आधी रात हमला, तोड़फोड़ और धमकी; कार्रवाई नहीं होने का आरोप

    July 16, 2026

    सरायकेला झोलाछाप डॉक्टर ने ली जान

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में रेलवे की जमीन पर बने अतिक्रमण क्षेत्र में हंगामा, मारपीट के बाद दुकानों में तोड़फोड़

    मानगो-ओलीडीह में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के औजार और सामान बरामद

    केस वापस लेने का दबाव! पीड़ित के घर आधी रात हमला, तोड़फोड़ और धमकी; कार्रवाई नहीं होने का आरोप

    सरायकेला झोलाछाप डॉक्टर ने ली जान

    श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    सरायकेला के लखनासिंह घाटी में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल

    सदर अस्पताल लापरवाही से प्रसूता की मौत, सड़क जाम पर हंगामा

    बगहा में 10 फीट का जहरीला कोबरा घर में घुसा, महिला सर्प मित्र ने साहस दिखाकर किया रेस्क्यू

    प्रतिबिंब ऐप की सूचना पर छापेमारी, बोकारो में 9 साइबर ठग दबोचे

    थाना चौक पर दिनदहाड़े चाकूबाजी, पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.