जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नियमित समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बैठक में वनाधिकार अधिनियम (FRA) के लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन, डुमरिया, चाकुलिया और पोटका के विद्यालयों में पेयजल समस्या के समाधान, छात्र-छात्राओं के बैंक खाते खुलवाने, जन्म प्रमाण पत्र के लिए विशेष शिविर लगाने, विद्यालयों में बिजली कनेक्शन, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य, जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण, एनएचएआई अतिक्रमण हटाने और प्रवासी श्रमिकों के मुआवजा मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि विभागों के बेहतर समन्वय से योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

