रामगढ़ शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा लगभग पूरा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, हथियार और लूटे गए आभूषण बरामद।
राष्ट्र संवाद संवादाता
रामगढ़ पुलिस को शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड में बड़ी सफलता मिली है। रजरप्पा थाना क्षेत्र के चर्चित डकैती मामले में पुलिस ने मुख्य सह-साजिशकर्ता शमशेर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम पिस्टल, दो मैगजीन, जिंदा कारतूस, बिना नंबर की अपाचे बाइक तथा करीब 370 ग्राम सोने और 160 ग्राम चांदी के लूटे गए आभूषण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी पर रामगढ़ सहित विभिन्न जिलों में 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के निर्देश पर गठित एसआईटी लगातार तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रही थी। इस कांड में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक मुख्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने अब तक करीब 565 ग्राम सोने और 3 किलोग्राम चांदी के आभूषण, दो पिस्टल, तीन मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस, तीन मोटरसाइकिल, एक एर्टिगा कार, एक स्कूटी और चार मोबाइल फो
न बरामद किए हैं।
मुकेश कुमार लूणायत
पुलिस अधीक्षक रामगढ़

