Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की वार्षिक आमसभा रविवार को बाबा लक्ष्मीनाथ सभागार में शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समिति के आजीवन सदस्यों ने भाग लिया और संगठन के विकास, वित्तीय स्थिति तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

    कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद समिति के अध्यक्ष मानस कुमार मिश्रा ने सभी आजीवन सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की एकता और समाज हित में सभी के सहयोग की सराहना की। महासचिव चंद्रशेखर झा ने पिछले तीन वर्षों में समिति द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी तथा पिछली आमसभा में पारित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने पिछले दो वर्षों का आय-व्यय लेखा-जोखा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया।

    लेखा-जोखा पर हुई चर्चा में वरिष्ठ सदस्य लखन ठाकुर, अमोल कुमार मिश्रा, चंदेश्वर खान, आदित्य मिश्रा, नारायण झा, राजकुमार झा, विजय कुमार खान, डॉ. सुरेश झा, शैलेश सिंह तथा ललन झा सहित कई सदस्यों ने अपने सुझाव एवं विचार रखे। सभी ने समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।

    बैठक के अगले चरण में वर्तमान कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी समाज के वरिष्ठ सदस्य के.के. झा को सौंपी गई। इस दौरान रमेश मिश्रा, अजय अकेला, निर्मल खान, विनोद झा और रतन झा सहित कई सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

    सभी पक्षों को सुनने के बाद के.के. झा ने उपस्थित सदस्यों से निवर्तमान कार्यकारिणी के समर्थन में राय मांगी। आमसभा में मौजूद सभी 310 आजीवन सदस्यों ने हाथ उठाकर वर्तमान कार्यकारिणी पर अपना विश्वास जताया। इसके बाद ध्वनिमत से सर्वसम्मति के आधार पर निवर्तमान कार्यकारिणी को अगले तीन वर्षों के लिए पुनः समिति की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक का समापन संगठन की एकता और समाज के विकास के संकल्प के साथ हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार
    Next Article जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.