Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण मासिक संगठनात्मक बैठक शनिवार को भालूबासा स्थित आशीष किशोर सभागार में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ सशक्तिकरण, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

    इसके पश्चात, महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए पिछले एक माह में आयोजित संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों एवं पार्टी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठक आयोजित कर स्थानीय समस्याओं को चिन्हित किया जाए एवं उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं भागीदारी की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मंडलों के सभी बूथों पर शत प्रतिशत आयोजन सुनिश्चित करने वाले 5 मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ समितियों को सक्रिय करना, नए सदस्यों को जोड़ना, आम जनता से संवाद बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का प्रपत्र भरवाने, मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में सहयोग करने और बूथ स्तर पर अभियान को प्रभावी रूप से सम्पन्न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध कर संगठन को उपलब्ध कराएं, जिससे उनके समाधान के लिए समन्वित प्रयास किए जा सकें। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार और जनहित के कार्यों को गति देने में प्रत्येक कार्यकर्ता के सुझाव और सहभागिता महत्वपूर्ण हैं।

    बैठक को पोटका के पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मीरा मुंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी एवं चंद्रशेखर मिश्रा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता, आगामी कार्यक्रमों की सफलता के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने संगठनहित में कई सुझाव भी दिए।

    बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र राय एवं धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने किया।

    इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, मनोज सिंह, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, रीता मिश्रा, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रिंकू सिंह, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, राकेश दुबे, हलदर नारायण साह, नीतीश कुशवाहा, नीलु मछुआ, मंजीत सिंह, सागर राय, रमेश बास्के, पोरेश मुखी, विजय तिवारी, सुबोध झा, पवन अग्रवाल, खेमलाल चौधरी, अप्पा राव, अजय श्रीवास्तव, हरिकिशोर तिवारी समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं मंडल के प्रभारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय
    Next Article रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    Related Posts

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    July 11, 2026

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    July 11, 2026

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.