Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड ग्रामीण बैंक की 82 शाखाओं की समीक्षा, वित्तीय समावेशन और सरकारी योजनाओं पर जोर
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड ग्रामीण बैंक की 82 शाखाओं की समीक्षा, वित्तीय समावेशन और सरकारी योजनाओं पर जोर

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड ग्रामीण बैंक की 82 शाखाओं की समीक्षा, वित्तीय समावेशन और सरकारी योजनाओं पर जोर

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    झारखंड ग्रामीण बैंक की सिंहभूम क्षेत्र की 82 शाखाओं के कार्यों की समीक्षा गुरुवार को आयोजित व्यावसायिक प्रगति समीक्षा बैठक में की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीकांत कटारे ने की। इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले की सभी 82 शाखाओं के शाखा प्रबंधकों एवं क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने भाग लिया।

    बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीकांत कटारे ने कहा कि झारखंड ग्रामीण बैंक का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी है। उन्होंने शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को और मजबूत करें तथा स्वरोजगार एवं कृषि आधारित योजनाओं के लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरा करें।
    समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के दौरान बैंक ने लगभग 10 हजार स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराया है। इसके अलावा करीब 4 हजार महिला उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए ऋण दिया गया तथा लगभग 5 हजार किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए।
    बैठक में शिक्षा ऋण को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि ‘गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड’ योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को 15 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण बिना मार्जिन और बिना अतिरिक्त सुरक्षा के उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि आर्थिक तंगी किसी भी छात्र की पढ़ाई में बाधा न बने।
    इसके साथ ही हाउसिंग लोन, पर्सनल लोन, कार लोन सहित अन्य ऋण योजनाओं के प्रचार-प्रसार, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, मोबाइल एवं इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम, माइक्रो एटीएम, आधार आधारित ई-केवाईसी तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं—प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना—से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। अंत में शाखा प्रबंधकों से ग्राहकों को बेहतर एवं पारदर्शी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर गैंगरेप: 6 घंटे में सनसनीखेज मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article जमशेदपुर बंदी के दौरान टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा एवं शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात

    Related Posts

    विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत बागबेड़ा नवाचारों का किया अध्ययन

    July 9, 2026

    गोड्डा ज्वेलरी दुकान लूट: कारगिल चौक पर बंदूक की नोक पर 6 लाख से अधिक की वारदात

    July 9, 2026

    बोकारो पुलिस की बड़ी कामयाबी, दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़; 9 चोरी की बाइक बरामद

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत बागबेड़ा नवाचारों का किया अध्ययन

    गोड्डा ज्वेलरी दुकान लूट: कारगिल चौक पर बंदूक की नोक पर 6 लाख से अधिक की वारदात

    बोकारो पुलिस की बड़ी कामयाबी, दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़; 9 चोरी की बाइक बरामद

    धनबाद में SIR फॉर्म अवैध वसूली पर कड़ी कार्रवाई: आधार सेंटर सील

    गिरिडीह में तालाब में डूबने से दूसरी कक्षा के छात्र की मौत: स्कूल पर लापरवाही का आरोप

    बोकारो में सफल राष्ट्रीय कबड्डी तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, निष्पक्ष खेल को मिला बढ़ावा

    बोकारो में थाना दिवस: जमीन विवादों का त्वरित समाधान, शांति और न्याय की नई पहल

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से युवक गंभीर घायल; पुलिस ने ट्रेलर जब्त किया

    आदित्यपुर में SIR अभियान का डीसी ने किया निरीक्षण, बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान

    जमशेदपुर: जय किशोर सिंह एसएसपी से मिले, सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.