Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोकारो में NH-32 पर बीती देर रात भीषण सड़क हादसा। शादी से लौट रहे 3 युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत*, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, परिजनों में कोहराम। बोकारो के पिंडरा जोड़ा थाना क्षेत्र की है घटना।
    झारखंड

    बोकारो में NH-32 पर बीती देर रात भीषण सड़क हादसा। शादी से लौट रहे 3 युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत*, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, परिजनों में कोहराम। बोकारो के पिंडरा जोड़ा थाना क्षेत्र की है घटना।

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बोकारो में NH-32 पर बीती देर रात भीषण सड़क हादसा। शादी से लौट रहे 3 युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत*, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, परिजनों में कोहराम। बोकारो के पिंडरा जोड़ा थाना क्षेत्र की है घटना।

    बताते चले कि बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में बीती रात्रि रात करीब 1:30 बजे NH-32 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। मृतक बोराडीह गांव में शादी समारोह से घर लौट रहे थे।
    पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि बेडानी मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

    मृतकों की पहचान भंड्रो गांव निवासी 18 वर्षीय आर्यन महतो पिता हीरालाल महतो, 19 वर्षीय अमर कुमार महतो पिता अमृत महतो और संथालाडीह निवासी 20 वर्षीय सुमित गोरांई पिता दुलाल महतो के रूप में हुई है। सुमित भवानीपुर साइड सांगजोरी का रहने वाला था।

    थाना प्रभारी ने बताया कि शव को देर रात अनुमंडल अस्पताल में रखवाया गया। सुबह पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
    जानकारी के अनुसार तीनों युवक सोमवार रात 8 बजे बोराडीह में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय ये हादसा हुआ।

    इस घटना में आर्यन महतो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। तीनों की मौत से गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। NH-32 पर लगे CCTV खंगाले जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग, छात्र संघ ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन
    Next Article SIR-2026 में धीमी प्रगति पर उपायुक्त सख्त, रामगढ़ के तीन मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।।

    Related Posts

    राष्ट्रीय राजमार्ग 520के किनारे टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा निर्मित विश्राम स्थल चढ़ा भ्रष्टाचार का भेट

    September 1, 2026

    पुरानी पेंशन बहाली की चौथी वर्षगांठ पर काटा केक

    September 1, 2026

    चांडिल डैम के सभी 13 रेडियल गेट खुले, 1071 क्यूमेक पानी की निकासी

    September 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान: 400 छात्रों ने किया स्कूल का बहिष्कार, कहा- शिक्षक नहीं तो पढ़ाई नहीं, इंग्लिश टीचर की मांग पर अड़े

    NCERT की विवादित किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अध्याय हटने के बाद न्यायपालिका में भ्रष्टाचार वाला मामला बंद

    क्राइम पेट्रोल के लिए अजय देवगन को 90 करोड़, फिर भी टीवी के सबसे महंगे होस्ट नहीं, सलमान खान टॉप पर

    वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का तूफान ईस्ट जोन फाइनल में चार विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला, शमी ने भी दिखाया दम

    यमुना नदी में सेना की मोटर बोट पलटी, कुछ जवानों के लापता होने की आशंका;,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    बॉम्बे HC का बड़ा आदेश, दिशा सालियन की मौत मामले में CBI, करेगी जांच, सुशांत सिंह राजपूत से भी जुड़ा है मामला

    अमेरिका-ईरान जंग से शेयर मार्केट खुलते ही सेंसेक्स धड़ाम, 700 अंक से ज्याद गिरा, निफ्टी भी 250 अंक लुढ़का

    श्रीमद्भगवद्गीता: समरक्षेत्र में जन्मा जीवन-दर्शन और आधुनिक प्रासंगिकता

    फ्रेम से मोदी को हटाया, भारत का कद कैसे घटाओगे?

    तेघड़ा, बरौनी और गढ़हरा: जन्माष्टमी के सौ वर्ष की अनकही लोकगाथा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.