Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 7, 2026Updated:July 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन

    हल्दीपोखर क्षेत्र में अवैध लॉटरी, गांजा, ब्राउन शुगर और शराब के कारोबार पर रोक लगाने की उठी मांग, विधायक ने वरीय अधिकारियों से कार्रवाई का दिया भरोसा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। ग्रामीण छात्र संघ, पोटका के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पोटका विधायक संजीव सरदार को ज्ञापन सौंपकर कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर एवं आसपास के इलाकों में कथित रूप से चल रहे अवैध लॉटरी, गांजा, ब्राउन शुगर एवं अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सामाजिक वातावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। छात्रों ने इस पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

    मुद्दे पर प्रशासन के वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा

    ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विधायक संजीव सरदार ने छात्र प्रतिनिधियों की बात गंभीरता से सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस पूरे मामले से प्रशासन के वरीय अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ जल्द विशेष अभियान चलाने का आग्रह किया जाएगा, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हो।

    नशा मुक्त और अपराध मुक्त क्षेत्र बनाना हमारा संकल्प : संजीव सरदार

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पूरे क्षेत्र को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाना मेरा और सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि नशे के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान में प्रशासन का सहयोग करें और कहीं भी इस तरह की गतिविधि दिखाई देने पर उसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। ज्ञापन देने वालो में ग्रामीण छात्र संघ के मंजू सरदार, सबिता सोरेन, संगीता मुर्मू, राकेश सरदार, मुकेश सरदार आदि शामिल थे.

    अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिष्टुपुर में सरयू राय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यकर्ताओं को दिया ज्ञान का पाठ
    Next Article हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    July 7, 2026

    बिष्टुपुर में सरयू राय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यकर्ताओं को दिया ज्ञान का पाठ

    July 7, 2026

    भारी बारिश ने किया मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ठप: भूस्खलन के बाद घंटों जाम में फंसे वाहन

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन

    बिष्टुपुर में सरयू राय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यकर्ताओं को दिया ज्ञान का पाठ

    भारी बारिश ने किया मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ठप: भूस्खलन के बाद घंटों जाम में फंसे वाहन

    राजीव गांधी की विरासत: आधुनिक भारत के निर्माण पर जारी बहस

    डिजिटल क्रांति और साइबर अपराध: बढ़ती चुनौती, गहराता विश्वास का संकट

    जमशेदपुर में ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक लड़ाई: युवाओं का भविष्य बचाने की चुनौती

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.