जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों, उद्यमियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखकर यह संदेश दिया कि जनहित के मुद्दों पर शहर एकजुट है। साथ ही उन्होंने कहा कि जमशेदपुर झारखंड की औद्योगिक राजधानी है, इसलिए यहां बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार और जिला प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
कैट के भरत वासनी ने बंद को शांतिपूर्ण और अनुशासित बताया, जबकि किशोर गोलच्छा ने व्यापारिक संगठनों, बाजार समितियों, परिवहन क्षेत्र, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया तथा जिला प्रशासन और पुलिस का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वहीं जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के दिलीप गोयल और निलेश वोरा ने कहा कि बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन जनता की जागरूकता और जनहित के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

