राष्ट्र संवाद संवाददाता
जेवियर स्कूल गम्हरिया में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय के जूनियर छात्रों द्वारा स्कूल प्रांगण में पौधारोपण कर उसे बचाने का प्रण लिया। साथ ही, विद्यालय परिसर में ही स्वच्छता अभियान, आकर्षक चित्रांकन और पोस्टर मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट के माध्यम से पर्यावरण दिवस का महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस मौके पर कक्षा छह के बच्चों ने फैशन शो के माध्यम से पर्यावरण दिवस समारोह को और भी खास बना दिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन एस.जे ने कहा कि हमें इस धरती पर जीवित रहने के लिए बड़ी संख्या में पेड़-पौधे लगाना चाहिए। पेड़ पौधे से ही हम ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम कर सकते हैं और अपनी इस खूबसूरत धरती को बचा सकते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या सिस्टर निवेदिता, सिस्टर दीपिका, शिक्षिका इंदु रानी दास,फरहीन अख्तर, निवेदिता महतो, रौनक श्रीवास्तव आदि का अहम योगदान रहा।

