बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। शहर की प्रतिष्ठित निर्माण कंपनी केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को बिष्टुपुर स्थित जेके हाइट्स (5/5, 5th Floor, Diagonal Road) में किया गया। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लेकर कंपनी को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कंपनी के निदेशक सानू कुमार एवं प्रशांत कुमार ने कहा कि नए कार्यालय की शुरुआत कंपनी के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि केदार कंस्ट्रक्शन निर्माण क्षेत्र में अपनी सेवाओं का लगातार विस्तार कर रहा है और नए कार्यालय के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि कंपनी का मुख्य कार्यक्षेत्र आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र है, जहां वर्तमान में कंपनी की पांच निर्माण परियोजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें एक परियोजना बागबेड़ा में भी शामिल है। इससे पूर्व कंपनी का कार्यालय पी.डी. मेंशन के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित होता था, जहां से कई वर्षों तक सफलतापूर्वक कार्य किया गया।

कंपनी के निदेशकों ने बताया कि केदार कंस्ट्रक्शन बजट के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के लिए जानी जाती है। कंपनी का दावा है कि उसकी निर्माण गुणवत्ता और कीमतें काफी प्रतिस्पर्धी हैं। इसके साथ ही अब ग्राहकों को घर निर्माण और खरीद-बिक्री के अलावा इंटीरियर डिजाइनिंग की सुविधा भी उचित दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के माध्यम से ग्राहकों को एक ही छत के नीचे घरों की खरीद-बिक्री, निर्माण एवं इंटीरियर डिजाइनिंग जैसी सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें बेहतर और सुविधाजनक अनुभव मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में कंपनी के पदाधिकारियों समेत ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार व शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और नए कार्यालय के सफल संचालन की कामना की।

