Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !
    Breaking News Headlines पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    पटना से सहरसा जा रही राजेन्द्र नगर–सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस उस वक्त दहशत और अफरा-तफरी का केंद्र बन गई, जब दिदरगंज हॉल्ट के पास ट्रेन के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। इंजन से धुआं निकलते ही यात्रियों के बीच खौफ का माहौल पैदा हो गया और कुछ ही मिनटों में ट्रेन के अंदर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया, यात्रियों में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका गहरा गई। कई मुसाफिर अपनी जान की सलामती को लेकर घबरा गए और ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले ही नीचे कूदने लगे। देखते ही देखते एक बोगी लगभग खाली हो गई और लोग जल्द से जल्द ट्रेन से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।

    स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए लोको पायलट ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को दिदरगंज हॉल्ट के समीप रोक दिया। ट्रेन रुकते ही यात्री तेजी से नीचे उतरने लगे। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के चेहरे पर दहशत साफ नजर आ रही थी। धुएं के कारण कुछ देर के लिए पूरे इलाके में तनाव और बेचैनी का माहौल बन गया।

    करीब आधे घंटे तक ट्रेन दिदरगंज हॉल्ट पर खड़ी रही। इस दौरान रेलवे कर्मियों और तकनीकी टीम ने इंजन की जांच की और धुआं निकलने के कारणों का पता लगाने में जुट गई। जांच के बाद स्थिति सामान्य होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

    हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक हुए इस घटनाक्रम ने यात्रियों को झकझोर कर रख दिया। रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इंजन से धुआं निकलने की वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल यात्रियों की सलामती को सबसे बड़ी राहत माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसे दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया
    Next Article निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    June 23, 2026

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    June 23, 2026

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.