Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल स्थित गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में 16 जून को हुए बॉयलर विस्फोट में दो मजदूरों पवन शर्मा एवं बादल विश्वकर्मा के गंभीर रूप से घायल होने के मामले को लेकर सोमवार को ग्रामीणों और कामगारों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने 14 सूत्री मांगों को लेकर कंपनी गेट के समक्ष आवाज बुलंद की।

    धरना में ग्रामीणों, विस्थापितों और श्रमिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आंदोलनकारियों का कहना था कि बॉयलर विस्फोट के बाद से मजदूरों की सुरक्षा, मुआवजा और कंपनी प्रबंधन की लापरवाही को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है। मंच की ओर से 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रबंधन निदेशक के नाम कंपनी मैनेजर एसके वर्मा को सौंपा गया।

    प्रदर्शन में जिला परिषद प्रतिनिधि ओम प्रकाश लायक, विस्थापित अधिकारी मंच के राकेश रंजन महतो, ग्राम प्रधान बहादुर लायक, कृष्णा कालिदी, नेता अशुदेव महतो , अनंत महतो ,पार्वती किस्कू समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

    प्रबंधन की ओर से प्रदर्शनकारियों को मंगलवार 23 जून को वार्ता करने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद कंपनी गेट पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया गया।

    *बॉयलर ब्लास्ट की निष्पक्ष जांच की मांग*

    आंदोलनकारियों ने मांग की कि 16 जून 2026 को हुए बॉयलर विस्फोट में गंभीर घायल कामगार की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही घायल और आश्रितों को उचित मुआवजा, नि:शुल्क इलाज और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।

    प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घायल श्रमिकों के पूर्ण स्वस्थ होने तक उनका नियमित वेतन जारी रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने तक कंपनी संचालन हुडका जाम आंदोलन होंगा।

    ये हैं प्रमुख मांगें

    आंदोलनकारियों की मांगों में बॉयलर और संयंत्रों की नियमित जांच, न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार भुगतान, श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ, सुरक्षा उपकरण और प्रशिक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, सीएसआर फंड से स्वास्थ्य-शिक्षा-सड़क-पेयजल सुविधा, स्थानीय लोगों के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार, 24 घंटे एंबुलेंस सेवा, समय पर वेतन और बोनस भुगतान शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार
    Next Article यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    Related Posts

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    August 9, 2026

    शहादत दिवस पर याद किए गए निर्मल महतो, संघर्ष और विचारों को किया नमन

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.