Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    राष्ट्र संवाद संवादाता 

    देश की कोयला राजधानी धनबाद में पुलिस बल की पेशेवर दक्षता को और मजबूत करने के उद्देश्य से वार्षिक लक्ष्यदक्षता (मार्क्समैनशिप) अभियान की शुरुआत 18 जून से हिरक रोड फायरिंग रेंज में की गई है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा, जिसमें जिले के 2,586 पुलिस पदाधिकारी और जवान भाग लेकर निशानेबाजी, हथियार संचालन और फायरिंग कौशल की परीक्षा देंगे।

    अभियान के तहत जवानों को निर्धारित मानकों के अनुरूप विभिन्न हथियारों से फायरिंग का अभ्यास कराया जा रहा है। उन्हें खड़े होकर, घुटने के बल और अन्य निर्धारित पोजीशनों में निशाना साधने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे प्रभावी और सुरक्षित कार्रवाई कर सकें। प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक पुलिसकर्मी का मूल्यांकन किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। फायरिंग रेंज में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

    शनिवार को उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब और डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोय ने फायरिंग रेंज का निरीक्षण कर प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्वयं भी निशाना साधकर जवानों का उत्साहवर्धन किया।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नियमित लक्ष्यदक्षता अभियान से जवानों की तकनीकी क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। अभियान समाप्त होने के बाद प्रदर्शन के आधार पर आगे की प्रशिक्षण योजनाएं तय की जाएंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध
    Next Article लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    Related Posts

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    September 25, 2026

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    September 25, 2026

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    पूर्व संघ चालक इंद्रु राम के निधन पर सांसद कालीचरण सिंह ने जताया शोक

    पत्रकार पहचान के कथित दुरुपयोग पर कार्रवाई, सुनील कुमार जेना गिरफ्तार

    अखिलेश की समाजवादी रथ यात्रा पर सियासी घमासान, मौलाना की तीखी प्रतिक्रिया तो इमरान मसूद ने बताया सकारात्मक संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.