Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज और बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने आधी रात को हड़गड़ी जंगल में मुठभेड़ के बाद, फिरौती के लिए अपहृत किए गए 6 ग्रामीणों को सकुशल बरामद कर लिया है। खुद को प्रतिबंधित संगठन एमसीसी (MCC) बताने वाले अपराधियों ने हथियार के बल पर इन ग्रामीणों का अपहरण किया था, जिन्हें पुलिस ने अपनी जांबाजी से बचा लिया है।घटना 18 जून की रात करीब 10:30 बजे की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि टूंटीलावा से हेसातु जाने वाले रास्ते पर हड़गड़ी जंगल में 6 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया गया है।

    अपराधी बंधकों को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये फिरौती की मांग कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए चतरा एसपी के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।जैसे ही पुलिस टीम सर्च ऑपरेशन चलाते हुए घने जंगल के भीतर पहुंची, अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी गोलियां चलाई गईं। पुलिस की इस आक्रामक जवाबी कार्रवाई से भयभीत होकर अपराधी अपहृतों को वहीं छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी 6 ग्रामीणों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर घटना में शामिल 6 में से 5 अपराधियों को धर दबोचा।

    गिरफ्तार अभियुक्तों में टंडवा निवासी रमेश कुमार गंझू और सतीश कुमार गंझू शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने 3 देसी भराठी बंदूक, एक पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर, एक बड़ी गुप्ती (चाकू) और पीड़ितों से लूटे गए 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने सिमरिया थाना में गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    सिमरिया एसडीपीओ, शुभम् नागरगोजे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
    Next Article गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.