मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की चित्रांकन प्रतियोगिता, छात्रों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने शुक्रवार को मानगो स्थित एसबीएम उच्च विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर भारत के विकास और विकसित भारत के संकल्प को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर दो वर्गों में आयोजित किया गया। जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों को ‘2014 से 2026 तक के भारत का विकास’ तथा सीनियर वर्ग को ‘मिशन 2047 : विकसित भारत का सपना’ विषय दिया गया था। छात्रों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण की अवधारणा को चित्रों में जीवंत रूप दिया।
समापन समारोह में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं।
*परिणाम इस प्रकार रहे*
जूनियर ग्रुप: नव्या बालमुचू (प्रथम), अंशिका शर्मा (द्वितीय), रिश्मी कुमारी (तृतीय)
सीनियर ग्रुप: रिया दास (प्रथम), हिमांशु मुखर्जी (द्वितीय), अनुष्का कुमारी (तृतीय)
कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री तन्मय झा, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

