राष्ट्र संवाद संवाददाता
बिल्डर पर लग रहा है गंभीर आरोप।दक्षिणी इचड़ा पंचायत में आज मुखिया माला गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें नरवा पुलिया के बगल में प्रिया ड्रीम सिटी के प्लॉट के खरीददार भी उपस्थित हुए। इस बैठक में डोमजूरी की मुखिया अनीता मुर्मू ,पोटका का जिला परिषद हिरणमय दास,रूपाली सवैया, खरीदारों में एक के चक्रवर्ती, एस जी ईश्वर ,बंशी बदन दे उपस्थित हुए। इन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को बताया कि बिल्डर ओम प्रकाश सिंह ने से उन्होंने प्रिया ड्रीम सिटी में वर्ष 2010 में प्लॉट खरीदा था उसे समय यहां कुल 50 से 60 खरीददारों ने प्लॉट खरीदा था मगर बाद में ओमप्रकाश सिंह ने वर्ष 2022 में कुछ लोगों के पहले से बिक्री किए गए प्लाट को पुनः अन्य लोगों को बिक्री कर दिया । यह कार्य प्रखंड कर्मियों की मिली भगत से किया गया
इस बारे में कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने पर भी आज तक इस पर उचित कार्रवाई नहीं हो पाई है उन्होंने जनप्रतिनिधियों से इसमें हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
जनप्रतिनिधियों ने भी आश्वासन दिया कि वह इस मामले को अपने स्तर से वार्ता कर सुलझाने का प्रयास करेंगे खरीदारों को उम्मीद है कि अब उनकी जमीन से अवैध कब्जा हटाया जाएगा।

