राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल – ईचागढ़ थाना परिसर में बुधवार को थाना प्रभारी वरूण यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक किया गया। बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार उपस्थित हुए। बैठक में मुहर्रम पर्व को सौहार्द पूर्ण वातावरण एवं भाईचारे के साथ मनाने को लेकर चर्चा किया गया। एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हज़रत साहब की बलिदान और त्याग को याद कर शोक मनाने का यह बड़ा त्योहार है । उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग, सद्भाव और भाईचारे के साथ पर्व को मनाएं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, मुहर्रम कमेटी के सदस्यों व शांति समिति के सदस्यों को शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का अपील किया। वहीं थाना प्रभारी वरूण यादव ने कहा कि मुहर्रम में सौहार्द बिगाड़ने वाले मैसेज एवं हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखा जाएगा। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से परिचित भी प्राप्त किए। मौके पर मुखिया अभिराम हेम्ब्रम , गंगामनी देवी, ग्राम प्रधान मुरलीधर मिश्रा, माणिक घोष,झामुमो प्रखंड सचिव अमित सिन्हा, अनिल सिंह, पंचानन पातर, ललित घोष, रायुब अंसारी, सुरजन स्वांसी आदि उपस्थित थे।

