राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला। घाटशिला के फुलडुंगरी स्थित धरम बहाल में शनिवार को भागमति सेवा सदन के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश सारंगी ने मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया।
अस्पताल के निदेशक सह पूर्व रेंजर रामजी राय ने मुख्य अतिथि डॉ. सारंगी का पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। समारोह में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, राम दास हांसदा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अपने संबोधन में डॉ. सारंगी ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भागमति सेवा सदन के शुरू होने से घाटशिला एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी तथा गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को जनसेवा की भावना से कार्य करने तथा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की शुभकामनाएं की। सेअमरोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी अस्पताल की स्थापना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके सफल संचालन की कामना की। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

