Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार वाहन किया जब्त
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार वाहन किया जब्त

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला खनन विभाग एवं कांड्रा थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से पदमपुर टॉल प्लाजा के समीप खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध औचक वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कोयला लदे चार हाइवा वाहन के चालकों द्वारा वैध खनिज परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात आवश्यक कागजातों के अभाव में उक्त वाहनों को जब्त करते हुए उसे कांड्रा थाना में सुपुर्द कर दिया गया है। जिला खनन विभाग द्वारा इस संबंध में एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, इस मामले में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन से संबंधित किसी भी गतिविधि को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे मामलों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोलानी मे चोर मस्त,क्षेत्रवासी त्रस्त,पुलिस प्रशासन पस्त।एक सप्ताह के अंदर ही पुनः सेल आवासीय कालोनी को चोरो ने बनाया निशाना, लाँखो रूपये के स्वर्ण आभूषण ले उड़े
    Next Article जिप अध्यक्ष ने रंगामाटिया में किया उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का शिलान्यास

    Related Posts

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    October 17, 2026

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    October 17, 2026

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.