Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिर्जाडीह आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन, चांडिल में पत्रकार वार्ता कर संगठनों ने किया नैतिक सहयोग का आह्वान
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    मिर्जाडीह आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन, चांडिल में पत्रकार वार्ता कर संगठनों ने किया नैतिक सहयोग का आह्वान

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड मानवाधिकार संघ, जमशेदपुर द्वारा बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मिर्जाडीह गांव के समीप चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन एवं आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को चांडिल स्थित एक होटल में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान विस्थापित मुक्ति वाहिनी एवं दलमा क्षेत्र ग्राम सभा सुरक्षा मंच, कोल्हान ने संयुक्त रूप से आंदोलन को नैतिक समर्थन देने का आह्वान किया।

     

    वक्ताओं ने कहा कि मिर्जाडीह क्षेत्र में चल रहा आंदोलन स्थानीय लोगों के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, विस्थापन संबंधी समस्याओं तथा सार्वजनिक संसाधनों पर ग्रामीणों के अधिकारों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि गांव के सार्वजनिक तालाब तक जाने वाले रास्ते पर कथित अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीण विगत कई दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग है कि प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर तालाब के रास्ते को अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे से मुक्त कराए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन एवं उपयोग में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

     

    संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार एवं प्रशासन से आंदोलनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर न्यायोचित एवं स्थायी समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक गांव का मुद्दा नहीं, बल्कि ग्रामीण अधिकारों और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा से जुड़ा जनहित का विषय है।

     

    संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को जनहित से जुड़ा बताते हुए क्षेत्र की जनता से एकजुट होकर समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान संवाद, पारदर्शिता और न्यायपूर्ण पहल के माध्यम से किया जाना चाहिए।

     

    इस अवसर पर विस्थापित मुक्ति वाहिनी के नेता नारायण गोप, दलमा टाइगर के नाम से चर्चित सुखलाल पहाड़िया, गुरूचरण कर्मकार, भिरगु महतो, गणपति कैवर्त सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं आंदोलन समर्थक उपस्थित थे। सभी ने आंदोलन को मजबूत बनाने तथा प्रभावित लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए संयुक्त रूप से संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्क्रमित उच्च विद्यालय में नशा से दुष्प्रभाव एवं रोकथाम पर जागरूकता सत्र आयोजित
    Next Article इप्टा के प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय को लेकर विधायक सोमेश सोरेन को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    इप्टा के प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय को लेकर विधायक सोमेश सोरेन को सौंपा ज्ञापन

    June 12, 2026

    उत्क्रमित उच्च विद्यालय में नशा से दुष्प्रभाव एवं रोकथाम पर जागरूकता सत्र आयोजित

    June 12, 2026

    कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खदान का ग्रामीणों ने किया विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    June 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इप्टा के प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय को लेकर विधायक सोमेश सोरेन को सौंपा ज्ञापन

    मिर्जाडीह आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन, चांडिल में पत्रकार वार्ता कर संगठनों ने किया नैतिक सहयोग का आह्वान

    उत्क्रमित उच्च विद्यालय में नशा से दुष्प्रभाव एवं रोकथाम पर जागरूकता सत्र आयोजित

    कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खदान का ग्रामीणों ने किया विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    सरायकेला पुलिस की नई पहल, ट्रैफिक जवानों को मिलेगी बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट

    कोल्हान में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए पहला और एकमात्र कॉलेज बना इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन

    किशोरों को मर्दानगी व जेंडर पर प्रशिक्षण

    जमशेदपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, जागरूकता रथ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी

    बोकारो में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 365 बोतल शराब-बियर जब्त, दो गिरफ्तार

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाल श्रम से बचाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.