नशा मुक्त समाज बनाने का लोग संकल्प ले:::अनीता मुर्मू
प्रखंड के डोमजूडी पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय राजदोहा में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों के लिए नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं मादक द्रव्यों की रोकथाम विषय पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया अनीता मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
अपने संबोधन में मुखिया अनीता मुर्मू ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। नशा मुक्ति अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम, प्रभावित लोगों के उपचार तथा समाज में इसके दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना समय की आवश्यकता है। नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, भविष्य और सामाजिक जीवन को प्रभावित करती है। इसलिए सभी को इसके खिलाफ मिलकर काम करना चाहिए। नशा से प्रभावित परिवार की स्थिति को बताते हुए मुखिया श्री मति मुर्मू अत्यंत भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि नशा का जो हुआ शिकार उजड़ा उसका घर परिवार। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह ने
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दिया। साथ ही नशा मुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वयं इससे दूर रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिका माधुरी कुमारी, रूमा महतो, वार्ड सदस्य कुंभ वटी सरदार, रेवती सरदार, राय मुनि सरदार, अनंत सरदार, दुर्गा मुर्मू, एसएमसी सदस्य, वर्ग नवी एवं दशमी के छात्र, छात्राएं उपस्थित थे। विद्यालय में यह जागरूकता अभियान 12 जून से 26 जून तक चलेगा।

