Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजद कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया में केक काटकर मनाया लालू यादव का 79वाँ जन्मदिवस
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    राजद कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया में केक काटकर मनाया लालू यादव का 79वाँ जन्मदिवस

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    कोल्हान राजद की ओर से गम्हरिया स्थित श्रीराम डिवाइन इंग्लिश स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 79वाँ जन्मदिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर अपने प्रिय नेता लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने किया। इस मौके पर उपस्थित राजद प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम यादव तथा महासचिव कमलदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और लालू जी की सामाजिक न्याय की विचारधारा को गांव गांव तक पहुंचाने की अपील किया। कार्यक्रम को वीरेंद्र कुमार सिंह यादव, दीनानाथ सिंह, प्रदेश सचिव राजेश कुमार यादव, सुभाष यादव, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी, सरायकेला जिलाध्यक्ष बैजू कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सेवा कार्य के तहत करीब 200 कार्यकर्ताओं और आमलोगों के बीच गमछा तथा बच्चों के बीच कॉपी, कलम का वितरण किया गया। इस मौके पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सिंटू पांडे, व्यवसाय प्रकोष्ठ के सकलदेव यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ के अधिवक्ता श्यामसुंदर यादव, जिला महासचिव विश्वनाथ प्रसाद वर्मा, जिला सचिव संजय यादव, ब्रह्मदेव मंडल, शिवा यादव, वीरेन्द्र यादव, अर्जुन यादव, अरविंद कुमार यादव समेत काफी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध बालू खनन पर खनन विभाग सख्त,पर पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल
    Next Article जेआरडीसीएल के सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, किया धरना प्रदर्शन 

    Related Posts

    जेआरडीसीएल के सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, किया धरना प्रदर्शन 

    June 11, 2026

    अवैध बालू खनन पर खनन विभाग सख्त,पर पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल

    June 11, 2026

    बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का फोकस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूत करने के निर्देश

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेआरडीसीएल के सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, किया धरना प्रदर्शन 

    राजद कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया में केक काटकर मनाया लालू यादव का 79वाँ जन्मदिवस

    अवैध बालू खनन पर खनन विभाग सख्त,पर पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल

    बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का फोकस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूत करने के निर्देश

    अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, ट्रेलर जब्त

    बालिका उच्च विद्यालय में लाखों के सामान की चोरी, थाना में दी गई लिखित सूचना

    ट्राइबल कल्चर सेंटर के भ्रमण से छात्राओं ने जाना झारखंड की आदिवासी संस्कृति का इतिहास

    शिलान्यास के बाद भी नहीं बनी सड़क, कुमीरमूढ़ी-गाजुडीह मार्ग पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    यूसिल के लेखा विभाग पर ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, करोड़ों का भुगतान अटका, 20 जून के बाद आंदोलन की चेतावनी

    भारत स्काउट एंड गाइड जमशेदपुर के जिला मुख्यालय आयुक्त बने राजा कर्मकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.