राष्ट्र संवाद संवाददाता
मुसाबनी प्रखंड की जादूगोड़ा थाना तेरेगा पंचायत में कुमीरमूढ़ी से गाजुडीह तक बनने वाली सड़क अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। करोड़ों की लागत वाली इस सड़क का काम शुरू ही नहीं हुआ। नाराज ग्रामीणों ने जादूगोड़ा-मुसाबनी मुख्य मार्ग जाम करने की चेतावनी दी है।
6 अप्रैल 2025 को हुआ था शिलान्यास
मुख्यमंत्री ग्रामीण सुदृढ़ीकरण योजना के तहत इस सड़क का शिलान्यास सूबे के तत्कालीन नेता स्व. रामदास सोरेन ने किया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जर्जर रास्ते से छुटकारा मिलेगा। मगर 1 साल बाद भी हालात जस के तस हैं।
खोदकर छोड़ दी सड़क, घरों में घुस रहा पानी
संवेदक ने कई जगह सड़क खोदकर छोड़ दी। अब वहां बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाता है। कीचड़ और गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। रात में वाहन फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
ग्रामीण विशाल मुर्मू, सागर महतो, मोतीलाल किस्कू, सुगदा मुर्मू और सोनू मुर्मू का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से हम नारकीय जीवन जी रहे हैं। जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
प्रमुख ने एसडीओ को लिखा पत्र
प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने मामले को गंभीर बताते हुए घाटशिला एसडीओ को पत्र लिखा है। उन्होंने विभाग से तुरंत काम शुरू कराने

