Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरिणा मेला की तैयारी का विधायक संजीव सरदार ने प्रशासनिक अधिकारियों संग लिया जायजा, दिया सख्त निर्देश
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    हरिणा मेला की तैयारी का विधायक संजीव सरदार ने प्रशासनिक अधिकारियों संग लिया जायजा, दिया सख्त निर्देश

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का सबसे बड़ा पाँच दिवसीय धार्मिक मेला, एक लाख लोगो के पहुचने की उम्मीद, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर

    रोजो संक्रांति के उपलक्ष्य में आगामी 15 जून से मुक्तेश्वर धाम हरिणा में आयोजित होने वाले कोल्हान के सबसे बड़े धार्मिक मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला शुभारंभ से चार दिन पूर्व बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ मेला एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

    मेला संचालन, सुरक्षा और सुविधाओं पर हुई विस्तृत समीक्षा

    निरीक्षण के दौरान विधायक ने मेला समिति एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर मेला संचालन, विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली एवं स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हरिणा मेला क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जहां झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    हरिणा को पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार कर रही काम : विधायक

    मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार हरिणा को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि हरिणा मेला को राजकीय मेला का दर्जा दिलाने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी विभाग की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    श्रद्धालुओं की सेवा ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी : संजीव सरदार

    विधायक ने कहा कि हरिणा मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने मेला समिति और प्रशासन से आग्रह किया कि वे सेवा भाव के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु यहां से अच्छी यादें लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रबंधन और जनसहयोग से इस बार का मेला पहले से अधिक भव्य, व्यवस्थित और ऐतिहासिक बनेगा।

    हुड़दंगियों और रैश ड्राइविंग पर रहेगी प्रशासन की कड़ी नजर – डीएसपी

    मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार राजवार ने कहा कि मेला के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग के अनुरूप मेले में पूर्ण शराबबंदी लागू रहेगी तथा बाइक स्टंट, रैश ड्राइविंग और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में मेले का आनंद ले सकें।

    निरीक्षण में अंचलाधिकारी निकिता बाला, मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार राजवार, आबकारी विभाग के रामदास भगत, कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव, मेला समिति के बज्रांकन दंडपात सहित वन, पेयजल एवं विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरीश सरदार पोटका तरफ का “तरफ सरदार ” मनोनीत
    Next Article मारवाड़ी महिला मंच ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, बोर्ड टॉपर्स और जेईई एडवांस्ड सफल छात्र हुए पुरस्कृत

    Related Posts

    गिरिडीह तीन मासूम बेटियों की हत्या से दहला तुरुकडीहा, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

    June 10, 2026

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया पर गरमाया सियासी संग्राम

    June 10, 2026

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने दिवंगत पत्रकार मृत्युंजय सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को संबल और बेटी के भविष्य को संवारने का संकल्प

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1.25 लाख घूस लेते मुखिया रंगे हाथ गिरफ्तारः निगरानी विभाग की कार्रवाई, समस्तीपुर में शिक्षक से मांगे थे 5 लाख रुपये

    गिरिडीह तीन मासूम बेटियों की हत्या से दहला तुरुकडीहा, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

    भारतीय लोकतंत्र: कलम बनाम लाठी की दिशा में बढ़ता समाज

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया पर गरमाया सियासी संग्राम

    मोहन भागवत का सवाल: क्या भारत विश्वगुरु बनने को तैयार?

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने दिवंगत पत्रकार मृत्युंजय सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को संबल और बेटी के भविष्य को संवारने का संकल्प

    मोदी युग के बारह वर्ष: भारत का विकास और वैश्विक उदय

    21 जून को होगी NEET (UG)-2026 परीक्षा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर में भाजपा ने चलाया सेवा, स्वच्छता और विकास अभियान

    धालभूमगढ़ में कांग्रेस का संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम, संगठन मजबूती और मतदाता जागरूकता पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.