Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा: छज्जा गिरने से दो दर्जन लोग घायल, 6 की हालत गंभीर
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गिरिडीह में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा: छज्जा गिरने से दो दर्जन लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा: छज्जा गिरने से दो दर्जन लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत महारायडीह गांव में मंगलवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। समधी मिलन कार्यक्रम से ठीक पहले घर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर मौजूद बराती और सराती समेत करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद शादी की खुशियां पलभर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गईं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार महारायडीह निवासी शमशेर आलम की पुत्री का विवाह समारोह आयोजित था। बारात देवरी प्रखंड के धोतो गांव से आई हुई थी। रात में समधी मिलन कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी और बड़ी संख्या में लोग घर के सामने एवं छज्जे के आसपास एकत्रित थे। इसी दौरान अचानक घर का छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।

    हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों, परिजनों और जनप्रतिनिधियों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को आनन-फानन में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार छह लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों का इलाज गिरिडीह तथा धनबाद के विभिन्न निजी अस्पतालों में चल रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस और देवरी अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर छज्जे की जर्जर स्थिति अथवा अत्यधिक भार को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

    इस हृदयविदारक हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है। जिस घर में शादी की रस्में और खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अचानक हुए हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से घायलों के समुचित इलाज और हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं क्षेत्र के लोग घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदक्षिण पचुवारा कोल ब्लॉक के विरोध में दुमका में धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
    Next Article परिमल नाथवानी के नामांकन पर बवाल, तकनीकी गड़बड़ी को लेकर विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

    Related Posts

    नरेंद्र मोदी सरकार के सुशासन के 12 बर्ष पूरे होने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी,मंदिर में की पूजा

    June 10, 2026

    करों प्रखंड में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, ₹5 हजार घूस लेते मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

    June 10, 2026

    परिमल नाथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी, राज्यसभा चुनाव लड़ने का रास्ता साफ

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नरेंद्र मोदी सरकार के सुशासन के 12 बर्ष पूरे होने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी,मंदिर में की पूजा

    करों प्रखंड में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, ₹5 हजार घूस लेते मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी, राज्यसभा चुनाव लड़ने का रास्ता साफ

    परिमल नाथवानी के नामांकन पर बवाल, तकनीकी गड़बड़ी को लेकर विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

    गिरिडीह में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा: छज्जा गिरने से दो दर्जन लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

    दक्षिण पचुवारा कोल ब्लॉक के विरोध में दुमका में धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    पाकुड़ में गांजा बेचते एक व्यक्ति गिरफ्तार, 51 ग्राम गांजा बरामद

    बंगाल बिहार के बाद झारखंड में सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा एसआईआर को बना रही है हथियार।

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    गिरिडीह देवरी के खसलोडीह चकमंजो में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 8 घायल, 4 की हालत गंभीर गिरिडीह रेफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.