एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
राष्ट्र संवाद संवादाता
ताजा मामला सोनारडीह के बहियारडीह बस्ती का है जहाँ एक दुकानदार पर जानलेवा हमला हुआ है।घटना के दौरान कई राउंड गोली और बम चले हैं।हमलावरों ने भुक्तभोगी दुकानदार दीपक साव के घर और दुकान पर गोलीबारी करते हुए उनपर जानलेवा हमला किया है।यही नहीं हमलावरों के मनोबल इतने ऊँचे थे कि सूचना पाकर आयी पुलिस को भी इनका निशाना बनना पड़ा।घटनास्थल पर पहुँची बरोरा थाना बल के गश्ती वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।तफ्तीश में जुटी पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बतामद किये हैं।साथ ही सभी बिंदुओं पर जाँच जा रही है।
घटना के सम्बंध में एसडीपीओ अजित कुमार बिमल ने कहा कि ग्रामीणों के बीच समुचित पेयजल की सुविधा को लेकर आंदोलन की तैयारी चल रही थी।साथ ही ग्रामीणों ने एक पक्ष पर अवैध कोयला खनन करने का आरोप लगाते हुए यह मान रहे थे कि गाँव मे हो रही जलापूर्ति इसी अवैध खनन से प्रभावित हो रही है।इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए।
फिलहाल मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है
बाइट-अजित कुमार विमल(एसडीपीओ(बाघमारा)
वहीँ ग्रामीणों की अगुवाई कर रहीं मुखिया गिरजा देवी ने घटना को लेकर कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जाँच कर कार्रवाई करें ताकि निर्दोष को सजा न मिले।साथ ही यह भी कहा घटना को लेकर अवैध कोयला खनन ही इस विवाद का कारण है।इसलिए इस काले कारोबार के खिलाफ भी प्रशासन कड़ी कार्रवाई करे।

