शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट
राष्ट्र संवाद संवादाता
-शेखपुरा में गन प्वाइट पर स्वर्ण व्यवसायी से लूट की बड़ी बारदात को अंजाम दिया गया। अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर 55 ग्राम सोना व दो किलो चादी की लूट की गई है। लूटे गये जेवरात की कीमत करीब 18 लाख रुपया आंका जा रहा है। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने शेखपुरा आढ़ा रोड में नवीनगर ककड़ार गाव के समीप लूट की इस बारदात को अजाम दिया हैं।
लूट का शिकार हुआ स्वर्ण व्यवसायी शहर के बगालीपर के अभिषेक कुमार वर्मा है। बताया जाता है कि जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के फरपर स्थित अपने स्वर्ण दुकान को बंद कर बापस अपने घर आ रहा था। तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशो ने नवीनगर ककडार गाव के समीप बाइक रुकवाया और पिस्तौल भिडाकर दुकानदार से जेबरात भरा बैग छीन लिया। वही इस संबंध के एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि लूट की बरदार कि सूचना मिला है।
पुलिस को कई अहम सुराग मिला है। जिसमें अपराधियों तक पुलिस जल्द पहुंचने का दावा किया है। एसडीपीओ ने कहा कि पीड़ित द्वारा कितना कि लूट कि इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दिया है।एसडीपीओ ने जल्द ही लूट कांड में शामिल अपराधी की गिरफ्तारी का दावा किया है।

