राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने दिल्ली प्रवास के दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हरिवंश जी का व्यक्तित्व सादगी, शुचिता, विनम्रता और उच्च नैतिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता से लेकर संसदीय जीवन तक हरिवंश जी ने ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है, जो समाज और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
काले ने हरिवंश नारायण सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर मार्गदर्शन की कामना भी की।

