बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश
राष्ट्र संवाद संवादाता
बोकारो एसपी के द्वारा आयोजित की गई मासिक क्राइम मीटिंग में आज उत्तरी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र बोकारो के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कई दिशा निर्देश पुलिस अधिकारियों देने का काम किया। मासिक क्राइम मीटिंग आज बोकारो समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई थी। जिसमें एसपी के साथ जिले के सभी डीएसपी सभी सर्किल इंस्पेक्टर सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। आईजी ने सभी पदाधिकारी को बेहतर पुलिसिंग का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाना है।
बोकारो जिले में हाल के दिनों में हाई कोर्ट में कंटेंमंट पर आईजी ने चिंता जाहिर की और कहा कि यह हमारे लिए चिंता का विषय है छोटी-छोटी खामियों के कारण डीजीपी से एसपी तक को हाई कोर्ट के कंटेंमंट में खड़ा होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि नए पुलिस अधीक्षक ने इस कंटेंमंट को लेकर एक बैठक भी पुलिस पदाधिकारी के साथ हाई कोर्ट के अधिवक्ता के साथ कराई है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में यह समस्या दूर होगी।
शैलेंद्र कुमार सिन्हा, आईजी उत्तरी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र बोकारो

