Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट-5, कोलाबीरा में विश्व पर्यावरण दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट-5, कोलाबीरा में विश्व पर्यावरण दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट-5, कोलाबीरा में वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कंपनी द्वारा 105 पौधों का रोपण किया गया तथा कर्मचारियों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया। इस वृक्षारोपण अभियान का संयुक्त रूप से उद्घाटन कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी शक्ति सेनापति, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी भूपेंद्र लोधी तथा प्लांट हेड कृष्ण कुमार झा ने किया। उसके बाद सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ ली। इस अवसर पर शक्ति सेनापति एवं भूपेंद्र लोढ़ी ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली और संगठनात्मक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया। प्लांट हेड कृष्ण कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश है। उन्होंने कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में एचआर हेड सत्यरंजन खटुआ ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे अभियान न केवल हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देते हैं, बल्कि कर्मचारियों में पर्यावरणीय जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। इस अभियान का नेतृत्व ईएचएस हेड नवीन सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में आदित्य प्रकाश, सत्य प्रकाश गुप्ता, ललन सिंह, तपस पाल, आज़ाद महतो, राजकमल, पुरुषोत्तम सिंहदेव का विशेष सहयोग रहा। इन सभी टीम सदस्यों ने स्वयं भी वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिनमें प्रमुख रूप से कुलदीप सिंह, रणवीर सिंह तोमर, मृत्युंजय सिंह, सुधीर सिंह, अनुप कुमार, अटल मिश्रा, प्रणव साहा, रवि कुमार, ललन सिंह, देवानंद राय, भावेंद्र झा, रवींद्र यादव, संतोष तिवारी, उज्ज्वल पात्रा, राकेश सिंह, रजनी कुमारी, धर्मवीर कुमार, मनीष कुमार, अभिजीत झा सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंडरग्राउंड केबलिंग कार्य में लापरवाही पर ग्रामीणों का विरोध, ठेका कंपनी ने एक माह में काम पूरा करने का दिया लिखित आश्वासन
    Next Article कपाली में फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    June 5, 2026

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना प्रभारी ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों की कटाई से भड़के ग्रामीण, साउथ वेस्ट माइनिंग कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.