राष्ट्र संवाद संवाददाता
टाटा हाता मेंन रोड स्थित डेंटन इंटरनेशनल स्कूल, तेंतला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। स्कूल परिसर में कई पौधे लगाए गए। मौके पर स्कूल के उपाध्यक्ष बैद्यनाथ मांडी ने लोगो से निवेदन किया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पृथ्वी छोड़ें। कार्यक्रम में स्कूल के सचिव बसंत तिर्की एवं उपाध्यक्ष बैद्यनाथ मांडी , अनिल सरदार, गोरा बानरा, शरद कालिंदी इत्यादि थे उपस्थित थे।
कोवाली पंचायत परिसर में प्रभारी मुखिया काजल बारीक ने अपने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पौधा लगाई। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र महतो, वार्ड सदस्य कविता महतो, विलासी सरदार, दीपांकर मंडल, पंचायत सचिव निकुंज मंडल , जल सहिया आदि उपस्थित थे।
पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सीगदी के तत्वाधान में भी केंद्र परिसर तथा जाहिरा स्थल में भी वृक्षारोपण किया गया। जाहिरा में साल वृक्ष लगाया गया। मौके पर केंद्र के सलाहकार सिद्धेश्वर सरदार ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्ष लगाना अति आवश्यक है। जलवायु परिवर्तन को संतुलित करने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। हम सभी को एक से एक पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर केंद्र के सचिव विभीषण, उप मुखिया रामेश्वर सरदार, सालगी मर्दी, मालती सरदार, गौरी सरदार, अनीता कुमारी, प्रियंका मुंडा, सूरज सरदार आदि उपस्थित थे। पारंपरिक ग्राम सभा पावरु में ग्राम प्रधान लक्ष्मी कांत भूमिक ने पौधा रोपण किया।

