Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता और लंबे समय से कार्य अधूरा रहने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे को उठाते हुए भाजपा परसुडीह मंडल के अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है।
    बताया गया कि लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बन रही खासमहाल-गोविंदपुर सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से ठप पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी के कार्यस्थल से गायब रहने के कारण सड़क अधूरी और बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और धूल के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    खराब सड़क के कारण ऑटो और एम्बुलेंस चालकों को भी आवाजाही में कठिनाई हो रही है, जिससे मरीजों, विद्यार्थियों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने से ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने विरोध-प्रदर्शन और सड़क जाम का सहारा लिया।
    भाजपा परसुडीह मंडल ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही निर्माण में हुई संभावित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संगठन ने संबंधित संवेदक की जवाबदेही तय करते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने तथा सड़क पर सुरक्षित और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने की भी मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की
    Next Article बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    Related Posts

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.