राष्ट्र संवाद संवाददाता
ग्राम पंचायत हल्दीपोखर पूर्वी की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को पत्र लिखकर हरिणा मेला में बंदोबस्ती कराने की मांग की है।
मुखिया ने पत्र में बताया कि कोल्हान क्षेत्र के मुकतेश्वर धाम के पास दशकों से लगने वाला हरिणा मेला पिछले 2-3 वर्षों से वन विभाग की लापरवाही के कारण इसका बंदोबस्ती बंद है। इससे झारखंड सरकार को हर साल लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
पत्र में गंभीर आरोप
मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने आरोप लगाया कि मेले की अवधि में झारखंड, बंगाल, ओडिशा के कुछ लोग और स्थानीय दुकानदार मिलकर अवैध धंधा चलाते हैं। यहां खुलेआम शराब, ब्राउन शुगर व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री होती है।
पत्र के अनुसार, “बुग्गी-बुग्गी” के नाम पर अश्लील नृत्य कराए जाते हैं और तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाया जाता है। मेले में आने वाले वाहनों से अवैध वसूली भी की जाती है, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है।
उपायुक्त से कार्रवाई की मांग
मुखिया ने उपायुक्त से व्यक्तिगत रुचि लेकर संबंधित विभाग को हरिणा मेला की बंदोबस्ती का आदेश देने का आग्रह किया है, ताकि सरकार को फिर से लाखों का राजस्व मिल सके।
मुखिया ने बताया कि यहां पर विकास का काम किया जा रहा है लेकिन काम काफी धीमी गति से की जा रही है जिसके कारण श्रद्धालुओं को भारी असुविधा होती है उन्होंने मेले से पहले ही काम को पूरा करने का भी मांग किया है।
इस पत्र की प्रतिलिपि कोल्हान डीआईजी, वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर दिया गया हे।

