Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    भीषण गर्मी के बीच पोटका प्रखंड की डोमजूड़ी पंचायत में ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए मुखिया अनीता मुर्मू ने विशेष पहल शुरू की है। पंचायत क्षेत्र के खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

    मुखिया अनीता मुर्मू ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की राशि से पंचायत के विभिन्न गांवों में खराब चापाकलों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। अब तक डूंगरीडीह, बारेडीह और खुर्शी गांव में कुल 13 चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें उपयोग योग्य बनाया जा चुका है। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।

    उन्होंने कहा कि पंचायत में जहां-जहां पेयजल की अधिक समस्या है, वहां प्राथमिकता के आधार पर खराब चापाकलों की पहचान कर मरम्मत कराई जा रही है। आने वाले दिनों में अन्य जरूरतमंद क्षेत्रों में भी यह अभियान जारी रहेगा।

    ज्ञात हो कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा स्थापित कई जलमीनार लंबे समय से खराब पड़े हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा इनकी समय पर मरम्मत नहीं कराए जाने के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसे में पंचायत स्तर पर चापाकलों की मरम्मत ग्रामीणों के लिए राहत का कार्य साबित हो रहा है।

    इस मरम्मत अभियान को सफल बनाने में जल सहिया सरिता सोरेन, दांगी टुडू तथा वार्ड सदस्य अंजली मुर्मू सक्रिय सहयोग कर रही हैं। पंचायतवासियों ने मुखिया की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी
    Next Article सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.