राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य
राष्ट्र संवाद संवाददाता
राजनगर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन ने राजनगर प्रखंड के छोटा कांकी से सारंगछिड़ा होते हुए राधानगर तक बनने वाली करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क उनके मुख्यमंत्रित्व काल में स्वीकृत हुई थी।
इस मौके पर चम्पाई सोरेन ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और सुदूरवर्ती गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में स्वीकृत कई विकास योजनाएं अब धरातल पर उतर रही हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सरायकेला में बने अस्पताल का भी जिक्र करते हुए कहा कि अस्पताल तैयार होने के बावजूद अब तक शुरू नहीं किया गया है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

