भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आदित्यपुर: भीषण गर्मी के बीच श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा आकाशवाणी चौक, आदित्यपुर में शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह वर्ष 2026 का सातवां और अंतिम सेवा शिविर था।
शिविर के दौरान राहगीरों, स्कूली बच्चों, ट्रक और टेंपो चालकों के बीच 1400 लीटर शरबत, 30 किलो चना और 15 किलो गुड़ का वितरण किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस सेवा अभियान का लोगों ने भरपूर लाभ उठाया।
मंडली के पदाधिकारियों और सेवादारों ने कहा कि समाज सेवा के उद्देश्य से हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।

