Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 7 दिनों से लापता बच्ची अफरीन की बरामदगी को लेकर एसएसपी से कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    7 दिनों से लापता बच्ची अफरीन की बरामदगी को लेकर एसएसपी से कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    7 दिनों से लापता बच्ची अफरीन की बरामदगी को लेकर एसएसपी से कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: साकची बाजार से पिछले सात दिनों से लापता बच्ची अफरीन की बरामदगी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जेवा खान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्ची गत सप्ताह अपने माता-पिता के साथ साकची बाजार गई थी, जहां से वह अचानक लापता हो गई। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्ची रास्ता भटक गई या उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटी है।

    परिजनों ने घटना के तुरंत बाद साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन सात दिन बीत जाने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इससे परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ती जा रही है।
    जेवा खान ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच टीम गठित करने, साकची बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कराने तथा जांच की प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि लापता बच्चों के मामलों में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है, इसलिए पुलिस को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

    उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा शीघ्र एवं प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो जनहित में सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    समर्पण सेवा प्रगति संस्था की ओर से भी बच्ची अफरीन की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की मांग की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनशे में हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की रॉड से पीटकर की हत्या
    Next Article 15 साल के कार्यकाल पर कुणाल सारंगी का सवाल, सांसद विद्युत वरण महतो से मांगा विकास का हिसाब

    Related Posts

    सड़क सुरक्षा और बाल संरक्षण का संदेश लेकर कल्याण गुरुकुल पहुंचे अधिकारी, छात्रों को किया जागरूक

    June 2, 2026

    नियमावली-2026 के विरोध में वित्त रहित संस्थानों में ड्राफ्ट की प्रतियां जलाई गईं

    June 2, 2026

    कोवाली पंचायत में चापानल के खराब रहने के कारण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे है ग्रामीण

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क सुरक्षा और बाल संरक्षण का संदेश लेकर कल्याण गुरुकुल पहुंचे अधिकारी, छात्रों को किया जागरूक

    नियमावली-2026 के विरोध में वित्त रहित संस्थानों में ड्राफ्ट की प्रतियां जलाई गईं

    कोवाली पंचायत में चापानल के खराब रहने के कारण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे है ग्रामीण

    हरिणा मेला में शराब और बूगी-बूगी डांस पर रोक, विधायक संजीव सरदार ने दिए सख्त निर्देश

    डायन-बिसाही के शक में महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    पश्चिमी सिंहभूम पुलिस की बड़ी सफलता, अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़; 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी

    अमरप्रीत सिंह काले ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठक नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी से की शिष्टाचार भेंट

    मिरा रोड से तेलंगाना तक ड्रग्स सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार, 20.72 करोड़ की एमडी ड्रग्स व केमिकल्स जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.