Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, दमकल वाहन के नीचे आने से युवक की मौत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, दमकल वाहन के नीचे आने से युवक की मौत

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, दमकल वाहन के नीचे आने से युवक की मौत

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के व्यस्त बिस्टुपुर के टीएमएच गोलचक्कर पर सोमवार को हुए एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. सोमवार की दोपहर दमकल वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान जुगसलाई पीबी रोड निवासी मो. हुसाम अख्तर के रूप में हुई है.

    मो. हुसाम अख्तर अपनी बाइक से यूनाइटेड क्लब की ओर जा रहे थे. उसी समय एक दमकल वाहन बिष्टुपुर की दिशा में जा रहा था. टीएमएच गोलचक्कर के पास दोनों वाहन आमने-सामने आ गए, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दमकल वाहन के नीचे चली गई. हादसे में युवक वाहन के पहिए की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.

    घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. इसके बाद लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से घायल युवक को घटनास्थल से निकालकर टेंपो के माध्यम से टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया.

    अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है.

    बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बाइक और दमकल वाहन को जब्त कर लिया गया है. इधर, इस घटना से गोलचक्कर जैसे व्यस्त स्थानों पर यातायात सुरक्षा को लेकर भी एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली
    Next Article प्रत्येक महीने रक्तदान के लिए आनंद मार्ग सम्मानित

    Related Posts

    भाजपा नेता अनिल वर्मा को श्रद्धांजलि: समाज में अपूरणीय क्षति

    June 1, 2026

    अखिल भारतीय तेली साहू महासभा में नया नेतृत्व, राकेश साहू आजीवन निष्कासित

    June 1, 2026

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों की हुंकार: “सत्ता से सवाल करना ही पत्रकारिता का धर्म

    June 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा नेता अनिल वर्मा को श्रद्धांजलि: समाज में अपूरणीय क्षति

    अखिल भारतीय तेली साहू महासभा में नया नेतृत्व, राकेश साहू आजीवन निष्कासित

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों की हुंकार: “सत्ता से सवाल करना ही पत्रकारिता का धर्म

    मधेपुर में “विवेकानंद समर कैंप 2026” का भव्य शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह

    चक्रधरपुर में उपमुखिया की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत

    टीएमएच के सामने दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

    प्रत्येक महीने रक्तदान के लिए आनंद मार्ग सम्मानित

    जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, दमकल वाहन के नीचे आने से युवक की मौत

    पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

    देशभक्ति, अनुशासन और उत्कृष्टता का संदेश -अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.