अखिल भारतीय तेली साहू महासभा के अध्यक्ष बने द्वारिका प्रसाद, राकेश साहू की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तेली साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की आमसभा रविवार को एग्रिको क्लब हाउस में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से द्वारिका प्रसाद को संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया। साथ ही आमसभा ने पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश साहू की आजीवन सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया।
सभा में पर्यवेक्षक समिति ने वर्ष 2020 से 2026 तक के आय-व्यय विवरण पर सवाल उठाते हुए वित्तीय अनियमितता, अनुशासनहीनता और अन्य आरोपों का उल्लेख किया। समिति के अनुसार राकेश साहू को अपना पक्ष रखने के कई अवसर दिए गए, लेकिन वे जांच प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए।
आमसभा में यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी सदस्य किसी एक पद पर लगातार दो कार्यकाल अथवा छह वर्ष से अधिक नहीं रहेगा। बैठक में हरिहर प्रसाद, रंगनाथन साहू, शेखर कुमार, अनिल कुमार साहू, राज किशोर प्रसाद, विनोद गुप्ता, डॉ. ऋषिकेश, धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
*बॉक्स*
राकेश साहू के विरुद्ध लगाए गए आरोप महासभा एवं पर्यवेक्षक समिति की ओर से लगाए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका था। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

