Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारी –एक अनुपम शक्ति
    मेहमान का पन्ना शिक्षा

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    Nikunj GuptaBy Nikunj GuptaMay 30, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारी –एक अनुपम शक्ति
    ———————————
    नारी तेरी महिमा न्यारी,
    ना तू कमजोर, ना तू बेचारी।
    है तेरी कहानी बहुत न्यारी,
    ना जाने दुनिया ने क्यों समझा तुझे बेचारी।
    कभी परंपरा का मान बनती,
    कभी नए युग की शान बन जाती।
    कभी सती, कभी सीता, कभी द्रौपदी बन जाती,
    ना जाने कितनी अग्नि-परीक्षाएँ हँसकर निभाती।
    न जाने क्या दोष है तेरा,
    हर बार क्यों तेरी ही बारी आती।
    बिटिया बन बाबुल का आँगन सजाती,
    पत्नी बन प्रेम की ज्योति जलाती।
    माँ बन बच्चे का बचपन सँवारती,
    अपने आँचल में पूरी दुनिया बसाती।
    दर्द छुपाकर मुस्कान बिखेरती,
    हर रिश्ते को प्रेम से निभाती।
    कोई न समझ सका अब तक,
    तेरे मन की गहराई सारी।
    पुस्तकें मिलीं तो ज्ञान जगा दिया,
    तलवार मिली तो अन्याय मिटा दिया।
    कलम उठाई तो समाज सजा दिया,
    प्रेम मिला तो हर दिल अपना बना दिया।
    मकान मिला तो घर बना दिया,
    सूने जीवन में दीप जला दिया।
    त्याग, प्रेम और शक्ति की मूरत,
    नारी ने संसार सजा दिया।
    नारी तू शक्ति, नारी सम्मान,
    तुझसे ही रोशन हर इंसान।
    तू ही सृजन, तू ही जीवन,
    तुझसे ही जग की पहचान।
     
    कवि—
       सोनम चौधरी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    Related Posts

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    May 30, 2026

    त्रिभाषा फार्मूला: भारतीय शिक्षा का नया अध्याय

    May 30, 2026

    हिंदी पत्रकारिता दिवस: चुनौतियाँ और संगठनों की भूमिका

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.