Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद बिद्युत बरण महतो ने पाथरा एवं बेहेड़ा गांव में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने पाथरा एवं बेहेड़ा गांव में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने पाथरा एवं बेहेड़ा गांव में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पाथरा पंचायत के पाथरा गांव एवं बेहेड़ा गांव में शनिवार को जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो द्वारा सांसद निधि से स्वीकृत विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस दौरान सांसद ने पाथरा गांव में ग्राम चौपाल निर्माण कार्य तथा बेहेड़ा गांव में सामुदायिक शेड निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया।

    कार्यक्रम में सांसद श्री महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्राम चौपाल एवं सामुदायिक शेड के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक तथा सामुदायिक गतिविधियों के संचालन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गांवों में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।

    सांसद श्री महतो ने ग्रामीणों से विकास योजनाओं के संरक्षण एवं उनके सदुपयोग की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही विकास कार्यों का वास्तविक लाभ समाज तक पहुंचता है। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल कांत सिंह, चिन्मय नायक, ग्राम प्रधान मिर्जा हांसदा,मोहन लाल हेंब्रम, सुशील पाईक,हाबल गिरि,मुक्ति पद गिरि, प्रबीर जाना,दिबाकर नायक, सत्य किंकर जाना, मदन महाकुड़, अमल महाकुड़, श्यामा पद गिरी,निमाई गिरि,मानस महाकुड़ साधु नायेक,सहित कई गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमासिक लोक अदालत में 97 मामलों का निपटारा, 6.58 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति
    Next Article पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने पाथरा एवं बेहेड़ा गांव में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    मासिक लोक अदालत में 97 मामलों का निपटारा, 6.58 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति

    मझगांव में भालू का हमला, शौच के लिए गए युवक को किया घायल

    अस्सी घाट पर ‘घाट-संध्या’ में गम्हरिया के तरित सरकार की कथक प्रस्तुति ने बांधा समां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.