Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    *विभिन्न स्टेडियम निर्माण और राजकीय पॉलीटेक्निक को लेकर भी हुई चर्चा*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची/जमशेदपुर : बुधवार को रांची स्थित मंत्री आवास में पोटका विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार के पर्यटन, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर पोटका क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। विधायक ने मुक्तेश्वर धाम हरिणा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रसिद्ध हरिणा मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग रखते हुए कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव पूर्व में ही सरकार को भेजा जा चुका है और इसे शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जानी चाहिए।

    *हरिणा मेला को राजकीय दर्जा देने की मांग, मंत्री ने तत्काल पहल का दिया आश्वासन*

    विधायक संजीव सरदार ने मंत्री को बताया कि मुक्तेश्वर धाम हरिणा में हर वर्ष आयोजित होने वाले मेले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा से लाखों श्रद्धालु चार दिनों तक मंदिर दर्शन और मेले का आनंद लेने पहुंचते हैं। यह मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र बन चुका है। विधायक ने कहा कि राजकीय मेला घोषित होने से यहां आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा क्षेत्रीय पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करने की दिशा में कार्य कर रही है। मंत्री ने इस मामले में तत्काल पहल का आश्वासन दिया और अधिकारियों को तर्कल ही आवश्यक निर्देश दिए.

    *पोटका में खेल और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी जोर*

    विधायक संजीव सरदार ने मंत्री से पोटका विधानसभा अंतर्गत विभिन्न स्टेडियमों के निर्माण के लिए भी पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों और बेहतर मैदानों के अभाव में प्रतिभाओं को उचित मंच नहीं मिल पाता। क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण होने से युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

    इसके साथ ही विधायक ने पोटका क्षेत्र में प्रस्तावित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के विषय में भी चर्चा की. उन्होंने कहा की तकनीकी शिक्षा के विस्तार से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और उन्हें रोजगारोन्मुख शिक्षा प्राप्त होगी। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को शिक्षा, खेल, रोजगार और पर्यटन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री स्तर पर सकारात्मक पहल के बाद पोटका क्षेत्र को विकास की नई सौगात मिलेगी। मंत्री ने आश्वासित किया की राज्यसरकार युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, खास कर खेल और पर्यटन के क्षेत्र में विकास की दिशा में कार्य हो रहे है, सभी विषयों में जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिए जाएँगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है
    Next Article जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.