Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: जनता दल यूनाइटेड (जनता दल (यूनाइटेड ) की पूर्वी सिंहभूम इकाई द्वारा बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर सभागार में आयोजित कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में संगठन विस्तार, जनसरोकारों और आगामी चुनावी रणनीति पर व्यापक मंथन किया गया। बैठक में कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
    बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की, जबकि मंच संचालन महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया। स्वागत भाषण प्रकाश कोयन ने दिया।

    प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद खिरू महतो ने कहा कि कोल्हान में पार्टी तेजी से मजबूत हो रही है और कार्यकर्ताओं की बढ़ती संख्या इसका प्रमाण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर तक संगठन विस्तार करने, भावी उम्मीदवारों को तैयार करने और जनता के बीच पार्टी की मजबूत पहचान बनाने का आह्वान किया।
    विधायक सरयू राय ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए यह बैठक अहम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और लोगों की समस्याओं का समाधान कराने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जनहित के मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा।

    सरयू राय ने जमशेदपुर में बढ़ती चोरी, छिनतई, अवैध शराब और अन्य आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रशासन के साथ मिलकर इन समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। साथ ही बिरसानगर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को आवास की चाबी नहीं मिलने के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया।
    झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री सुधा चौधरी ने कहा कि बिहार में नितीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों ने राज्य को नई दिशा दी है। उन्होंने झारखंड में भी बिहार मॉडल पर विकास करने और चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
    बैठक को श्रवण कुमार, सुशील सिंह, संजय ठाकुर, सागर कुमार, शैलेन्द्र महतो, अंजलि सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, वीरेंद्र पासवान और महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल के सभी जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, थाना अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की
    Next Article मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    Related Posts

    78 साल बाद सुदूर आदिम जनजाति गांवों में जगी विकास की आस, चार गांवों में बिजली योजना का हुआ शिलान्यास

    May 26, 2026

    जिला कुश्ती संघ की ओर से अंडर-23 जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता 05 जून को

    May 26, 2026

    बकरीद को लेकर नीमडीह पुलिस सतर्क, झिमड़ी और सिन्दूरपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    78 साल बाद सुदूर आदिम जनजाति गांवों में जगी विकास की आस, चार गांवों में बिजली योजना का हुआ शिलान्यास

    जिला कुश्ती संघ की ओर से अंडर-23 जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता 05 जून को

    बकरीद को लेकर नीमडीह पुलिस सतर्क, झिमड़ी और सिन्दूरपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च

    अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य में लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, मंडल कंस्ट्रक्शन पर मनमानी का आरोप; जादूगोड़ा मोड़ में गड्ढों और जाम से बढ़ी परेशानी

    यूसील कॉलोनी में आंधी से टूटा क्वार्टर का छज्जा, त्वरित मरम्मत से कर्मियों को राहत; जर्जर सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा

    अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो लौह अयस्क वाहन के साथ 22,500 घन फिट अवैध बालू जप्त

    बड़बिल- सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन के पाबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही

    Project ‘Device’ के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने बरामद किए 5 गुम मोबाइल

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.