Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ­पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

     राष्ट्र संवाद संवादाता

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाने और आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले के सरकारी अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

    स्वास्थ्य विभाग की ओर से जमशेदपुर जमशेदपुर सदर अस्पताल और बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो-दो बेड वाले विशेष हीट स्ट्रोक केयर सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए जरूरी दवाएं, मेडिकल उपकरण और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है।

    इसके अलावा जिले के सरकारी अस्पतालों में ओआरएस कॉर्नर भी बनाए गए हैं, जहां लोगों को निःशुल्क ओआरएस उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि शरीर में पानी की कमी और लू के प्रभाव से बचाव किया जा सके। अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों के लिए पेयजल की विशेष व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

    जिले के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि गर्मी से संबंधित आपात स्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
    बढ़ती गर्मी के बीच स्वास्थ्य विभाग की यह पहल आम लोगों को राहत देने और संभावित खतरे को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव
    Next Article जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    Related Posts

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    May 26, 2026

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    May 26, 2026

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.