Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में आयोजित “श्री बालाजी अन्न प्रसादम” कार्यक्रम रविवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में करीब 2800 श्रद्धालुओं ने भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का पावन अन्न प्रसादम ग्रहण किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दक्षिण भारतीय पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विशेष पूजन के साथ हुआ। इस दौरान “पेरुमल स्टोन” (मनोकामना पत्थर) श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं को कपूर मिश्रित पवित्र जलामृत भी वितरित किया गया।

    अन्न प्रसादम कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक समाजसेवी विजय मित्तल एवं उनकी धर्मपत्नी प्रीति अग्रवाल रहे, जबकि आयोजन सुनील जवानपुरिया ‘बिट्टू’ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल, मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कुणाल षाडंगी, देवेंद्र सिंह, डीएसपी मनोज गुप्ता, रंजन सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    श्रद्धालुओं को केले के पत्तों पर दक्षिण भारतीय शैली में चावल, कर्ड राइस, लेमन राइस, सांभर, सब्जी, चक्र पोंगल, रवा केसरी, पापड़ एवं छाछ का प्रसाद परोसा गया। कार्यक्रम में राणी सती सत्संग समिति एवं मारवाड़ी युवा मंच का भी सहयोग रहा।

    कार्यक्रम में रहे सक्रिय

    संदीप मुरारका, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, मंटू अग्रवाल, अजय भालोटिया, कमल किशोर अग्रवाल, सन्नी संघी, प्रकाश बजाज, हेमंत गुप्ता, मयूर संघी, अनिल रिंगसिया, हर्ष बाकरेवाल, पुनीत कांवटिया, बजरंग अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, ललित डांगा, दिलीप कांवटिया, मनोज गोयल, शंकर अग्रवाल, लिपु शर्मा, राजेश पसारी, उमेश खीरवाल, विनोद शर्मा, अंकित अग्रवाल एवं पीयूष गोयल सहित अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे.

    2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल
    Next Article परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.