राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीते शनिवार की देर रात टायो कॉलोनी की बाउंड्री के बाहर स्थित झाड़ियां एवं तारों में आग लग जाने से अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आसपास रहने वाले काफी संख्या में लोग वहां जुटे और उक्त भीषण आग को बुझाने का प्रयास किया। इस बीच उक्त आगलगी की सूचना अग्निशामक विभाग और गम्हरिया थाना को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम और अग्निशामक विभाग के दमकल द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग कॉलोनी के बाहर स्थित झाड़ियों एवं उससे सटे बिजली के तारों एवं अन्य उपकरणों में फैल गई थी। गम्हरिया थाने की गश्ती टीम ने जब यह देखा तो उन्होंने खुद भी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं विकराल रूप ले लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पाया गया। बताया गया है कि अगर समय पर आग नहीं बुझाया जाता तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

