राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड में 30 जून से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ( एस आई आर) के तहत आज शनिवार को यूसिल कॉलोनी जादूगोड़ा सामुदायिक केन्द्र में दो दिवसीय अन मैप्ड मतदाता सूची प्रक्रिया के तहत कैंप आयोजित की गई।इधर इस कैंप में वैसे मतदाताओं के नामों की मैपिंग की गई जिसका नाम 2003 की मतदाता सूची में शामिल है व वर्तमान वोटर लिस्ट में भी उसका नाम अंकित है। वैसे मतदाताओं का मोबाइल में मैपिंग कर नाम जोड़ा ।इस कैंप के बी एल ओ सुपरवाइजर हिमाद्रि शंकर भक्त ने कहा कि वैसे मतदाता जिनका 2003 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं है उन्हें अगले 30 जून से होने वाले मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण में प्रमाण पत्र प्रस्तुति के साथ जोड़ा जाएगा जिसके लिए उन्हें बिजली बिल, बैंक खाता राशन कार्ड जैसे प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होगे ।उन्होंने स्पष्ट किया कि मृतक के अलावे किसी भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नाम काटा नहीं जाएगा।
कैंप में उपस्थित बी एल ओ
नरवा पहाड़: यूसिल कॉलोनी सामुदायिक केन्द्र जादूगोड़ा में आयोजित इस दो दिवसीय कैंप के पहले दिन बी एल ओ सुपरवाइजर हिमाद्रि शंकर भक्त, नगेंद्र कर्ण ( बूथ संख्या 208) लक्ष्मी सिंह ( बूथ संख्या 209, सामुदायिक केन्द्र) मौसमी पात्रों बूथ संख्या( 205) व सरस्वती हासदा ( बूथ संख्या 204) ने शिरकत की।

