Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लायंस क्लब फेमिना की सराहनीय पहल: स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए बांटे कपड़े के थैले
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लायंस क्लब फेमिना की सराहनीय पहल: स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए बांटे कपड़े के थैले

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लायंस क्लब फेमिना की सराहनीय पहल: स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए बांटे कपड़े के थैले

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    *जमशेदपुर 22 मई :* शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने और पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस सराहनीय पहल के तहत क्लब की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

    अभियान के दौरान लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की टीम ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। क्लब की ओर से सब्जी विक्रेताओं, रोडसाइड वेंडर्स और आम नागरिकों के बीच भारी मात्रा में कपड़े के थैलों का वितरण किया गया, ताकि लोग प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल बंद कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दे सकें। इस जागरूकता अभियान के साथ-साथ क्लब की ओर से स्थानीय सफाई कर्मचारियों के सहयोग से सड़क के किनारों की विशेष सफाई भी कराई गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को स्वच्छता के प्रति उनकी सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास कराना था।

    इस अभियान की शुरुआत करते हुए क्लब की अध्यक्ष शालिनी सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। इस अभियान को जनसेवा और राष्ट्रसेवा से जोड़ते हुए हमें इसे आगे बढ़ाना होगा। एक छोटा सा कपड़ा का थैला प्लास्टिक के बड़े प्रदूषण को रोकने में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

    कार्यक्रम में देश सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। इस मौके पर क्लब की सम्मानित सदस्याओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस प्रयास की सराहना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो में 24 मई को निशुल्क हार्ट चेकअप कैंप जमशेदपुर
    Next Article बच्चों के लिए आयोजित समर कैंप में ग्राहक पंचायत के सदस्यों ने निभाई अपनी भूमिका

    Related Posts

    लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, JJMP का 5 लाख का इनामी उग्रवादी गिरफ्तार एक अन्य एरिया कमांडर भी दबोचा गया, कई मामलों में था वांछित

    May 23, 2026

    इंटक झारखंड प्रदेश कार्यसमिति का गठन, मजदूर हितों की लड़ाई तेज करने का ऐलान

    May 23, 2026

    बकरीद को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, पेयजल व्यवस्था का भी लिया जायजा

    May 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, JJMP का 5 लाख का इनामी उग्रवादी गिरफ्तार एक अन्य एरिया कमांडर भी दबोचा गया, कई मामलों में था वांछित

    इंटक झारखंड प्रदेश कार्यसमिति का गठन, मजदूर हितों की लड़ाई तेज करने का ऐलान

    बकरीद को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, पेयजल व्यवस्था का भी लिया जायजा

    एग्रीको हेल्थ कमिटी के समर कैंप में बच्चों का उत्साह, विधायक सरयू राय ने बढ़ाया हौसला

    राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश उपायुक्त ने भू-अर्जन, नीलाम पत्र व अतिक्रमण मामलों की समीक्षा की

    प्रचंड गर्मी से राहत पाने जुबली पार्क पहुंचे लोग, परिवार संग उठाया सुकून भरी शाम का आनंद

    टाटा स्टील से स्क्रैप चोरी का भंडाफोड़, गम्हारिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 टन लोहा और स्कॉर्पियो जब्त

    धूप में सड़क पर उतरे विधायक संजीव सरदार, बागबेड़ा जलापूर्ति योजना की प्रगति पर कड़ी नजर

    सामुदायिक केन्द्र जादूगोड़ा में दो दिवसीय गहन मतदाता पुनरीक्षण ( एस आई आर )को लेकर लगा कैंप ,नया नाम जोड़ने में जुट बीएलओ

    रेल यात्री संघर्ष समिति का हस्ताक्षर अभियान आज घाटशिला में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.