Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटानगर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पैसे मांगने का आरोप, विधायक संजीव सरदार मौके पर पहुंचे
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटानगर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पैसे मांगने का आरोप, विधायक संजीव सरदार मौके पर पहुंचे

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटानगर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पैसे मांगने का आरोप, विधायक संजीव सरदार मौके पर पहुंचे

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    *जनगणना कार्य में जा रहे बुजुर्ग शिक्षक और युवक को रोककर मांगे गये 10 हजार रुपये, डीएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन*

    *हेलमेट और कागजात रहने के बावजूद रोके गये बाइक सवार, पुलिस की कार्यशैली से नाराज़ दिखे लोग*

    जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन स्थित चाईबासा स्टैंड के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों पर बाइक सवार बुजुर्ग और उनके बेटे से अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार कोवाली निवासी चंदन सरदार अपने चाचा जो शिक्षक है और गाड़ी चलाने में असमर्थ है, वो जनगणना कार्य करने जा रहे थे. उनकी जनगणना ड्यूटी दूसरे प्रखंड में काफ़ी दूर में की गई है. उसी के सिलसिले में पोटका से बारीडीह विजया गार्डन लेकर जा रहे थे। इसी दौरान चेकिंग पॉइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। चंदन सरदार का आरोप है कि हेलमेट पहनने और सभी आवश्यक वाहन कागजात का फोटो कॉपी दिखाने के बावजूद उन्हें नहीं छोड़ा गया और उनसे चालान के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की गई।

    *विधायक को फोन कर दी जानकारी, मौके पर पहुंचे संजीव सरदार*

    घटना से परेशान चंदन सरदार ने तत्काल पोटका विधायक संजीव सरदार को फोन कर पूरी जानकारी दी। विधायक ने पहले फोन पर मौजूद पुलिस कर्मी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मी ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद विधायक स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। विधायक ने तत्काल ट्रैफिक थानेदार एवं डीएसपी ट्रैफिक को घटनास्थल पर बुलाकर पैसे मांगने के आरोपों की जांच कराने तथा पीड़ित को प्रताड़ित करने के दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आए दिन पुलिस की कार्यशैली से जनता परेशान दिख रही है, बेवजह परेशान करने की हरकत पुलिस को बंद करनी होगी.

    *डीएसपी ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन*

    मौके पर पहुंचे डीएसपी ट्रैफिक श्री नीरज ने मामले की जांच की और संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    *जनता के साथ किसी प्रकार का अन्याय या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – संजीव सरदार*

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि आम जनता के साथ किसी प्रकार का अन्याय या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन आम लोगों को परेशान करना या उनसे अवैध वसूली करना गलत है। विधायक ने कहा कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मी जनता के अधिकारों का हनन करेगा तो उसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

    *जनहित के मुद्दों पर विधायक की तत्परता की चर्चा*

    घटना के बाद स्थानीय लोगों में विधायक संजीव सरदार की तत्परता को लेकर चर्चा रही। लोगों ने कहा कि सूचना मिलते ही विधायक का मौके पर पहुंचना और अधिकारियों को बुलाकर कार्रवाई की मांग करना आम जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रदेश सह प्रभारी ने पंचायत कमिटी, BLA-2 का गठन पूर्ण करने का आह्वान किया – भूपेंद्र मरावी
    Next Article झारखंड में हीटवेव अलर्ट: सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था के सख्त निर्देश

    Related Posts

    बोकारो में राष्ट्रीय कबड्डी तकनीकी प्रशिक्षण का समापन, देशभर के पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा

    July 9, 2026

    बोकारो के चास व मुफस्सिल थाना में थाना दिवस आयोजित, जमीन विवाद के 5 मामलों की हुई

    July 9, 2026

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने ट्रेलर जब्त किया, चालक फरार

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में राष्ट्रीय कबड्डी तकनीकी प्रशिक्षण का समापन, देशभर के पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा

    बोकारो के चास व मुफस्सिल थाना में थाना दिवस आयोजित, जमीन विवाद के 5 मामलों की हुई

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने ट्रेलर जब्त किया, चालक फरार

    आदित्यपुर में SIR अभियान का डीसी ने किया निरीक्षण, बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान

    एसएसपी से मिले जय किशोर सिंह, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की लगाई गुहार

    जमशेदपुर बंदी के दौरान टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा एवं शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात

    झारखंड ग्रामीण बैंक की 82 शाखाओं की समीक्षा, वित्तीय समावेशन और सरकारी योजनाओं पर जोर

    जमशेदपुर: गैंगरेप मामले का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक व अन्य सामान बरामद

    पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में तंजीम अहल-ए-सुन्नत व जमात ने सौंपा ज्ञापन

    राहुल बच्चा हत्याकांड: मुख्य आरोपी शब्बे ने किया सरेंडर, हत्या की वजह भी बताई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.